Bokaro News : बिना जाने समझे किसी भी लिंक का नहीं करें इस्तेमाल : अशोक

Bokaro News : डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 12 में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, हर किसी के साथ जरूरी सभी सूचनाओं को किसी भी हाल में साझा नहीं करने की अपील.

बोकारो, बोकारो पुलिस के नेतृत्व में साइबर थाना के सहयोग से डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 12 में सोमवार को ‘साइबर अपराध : जागरूकता जरूरी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन साइबर थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर अशोक कुमार, साइबर सेल सब इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार, स्कूल प्रभारी गौतम कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. थाना इंचार्ज श्री कुमार ने कहा कि विद्यार्थी सोशल साइट के इस्तेमाल में अधिक दिलचस्पी लेते है. सोशल साइट का इस्तेमाल सोच समझ कर करना चाहिए. बिना जाने समझे किसी भी लिंक का इस्तेमाल किसी भी हाल में नहीं करें. साइबर अपराधी हर तरह के प्रलोभन देकर लोगों को उलझन में डाल देते हैं. ऐसी स्थिति में समझ नहीं आये, तो निश्चित रूप से साइबर सेल का सहारा लें. साइबर एक्सपर्ट से पूछताछ करें. सावधानी के साथ डिजिटल दुनिया में प्रवेश करें. हर किसी के साथ जरूरी सभी सूचनाओं को किसी भी हाल में साझा नहीं करें.

साइबर ठगी का एहसास होने पर 1930 या 112 डायल का करें इस्तेमाल

सब इंस्पेक्टर श्री कुमार ने कहा कि ऑनलाइन हमदर्दी दिखाने वाला भटकाने को तैयार है. जागरूकता से मंसूबों पर पानी फिरेगा. साइबर ठगी के शिकार होने पर 10 मिनट के अंदर साइबर सेल से संपर्क करें. 1930 या 112 नंबर पर शिकायत करे. मामला तुरंत रजिस्टर्ड होता है. साइबर टीम तुरंत एक्शन में आती है. पैसे की ठगी है, तो 10 मिनट के अंदर रिवकर हो सकता है. ठग एकाउंट में पैसा लेने के साथ ही दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर करते हैं. दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर होने पर परेशानी होती है.

जागरूक रहने की जरूरत

स्कूल प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि गेमिंग की लत भी साइबर ठग द्वारा फैलाया गयी है. इसके जरिये रोजाना लाखों रुपये ठगे जाते है. आपको जागरूक रहने की जरूरत है, ताकि ठगी की परेशानियों से बचा जा सके. साइबर अपराधी हर वक्त लोगों को नये तरीके से शिकार बनाते है. संचालन मनोज कुमार मिश्रा ने किया. मौके पर आकाश कुमार, निशा कुमारी, चिरंजीव प्रसाद, नीतीश द्विवेदी, कुलदीप कुमार, प्रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, जया याग्निक, सुलोचना साहू, विश्वजीत मांझी, विशाल कुमार गोस्वामी, ज्योति दूबे, संध्या कुमारी, दीक्षा सिंह, एएन पाठक, निखिल कुमार राय, भारती सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >