बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में काम करने वाले ठेका श्रमिकों को जॉब की गारंटी, काम से बैठाये गये सभी ठेका श्रमिकों को यथाशीघ्र काम पर रखने के साथ-साथ ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा के पहले पूजा बोनस का भुगतान करने की मांग को लेकर बुधवार को गांधी चौक पर बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के बैनर तले बीएसएल के ठेका मजदूरों धरना दिया. यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि बीएसएल में ऑपरेशन, मेंटेनेंस व निर्माण स्थायी प्रकृति के बारहमासी कार्य में संलग्न ठेका श्रमिक प्लांट के उत्पादन, उत्पादकता व लाभ के हिस्सेदार हैं. बावजूद ठेका श्रमिक उपेक्षा के शिकार हैं.
तीन माह से काम से बैठे हैं इनगोट मोल्ड फाउंड्री के 80 ठेका मजदूर
श्री सिंह ने आरोप लगाया कि प्लांट के कुशल ठेका मजदूरों को ठेकेदार द्वारा काम से बैठा दिया जाता है. उदाहरणस्वरूप इनगोट मोल्ड फाउंड्री के 80 ठेका मजदूर तीन माह से काम से बैठे हैं. ट्रैफिक के 11 व मशीन शॉप के 40 मजदूरों, बीपीएससीएल के तीन, सीआरएम 1, 2 व 3 के प्रतिनिधित्व करने वाले श्रमिकों को काम से बैठा दिया गया है. मजदूर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन व धरना के माध्यम से अपनी बातों को प्रस्तुत करते रहे हैं. लेकिन, प्रबंधन की चुप्पी से मजदूर काम से बैठे हुए हैं.
ठेका श्रमिकों को मिनिमम वेज का भुगतान नहीं किया जाता है
श्री सिंह ने कहा कि ठेका श्रमिकों को मिनिमम वेज का भुगतान नहीं किया जाता है. कट मनी में मासिक वेतन भुगतान किया जाता है. शिकायत करने पर ठेकेदार व विभाग के प्रबंधन के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं करने के कारण ठेकेदार का मनोबल बढ़ते जा रहा है, जो प्लांट के उत्पादन उत्पादकता के लिए बाधक साबित हो सकता है. धरना में प्राण सिंह, मोइन आलम, सहदेव, दिलीप, परितोष, आनंद, धर्मेंद्र, उमेश, बनामली, लक्ष्मण, प्रदीप, जब्बार, विजय, वीरेन, धनंजय, इमरान, रंजित, जिब्राइल, योगेन्द्र आदि उपस्थित थे.यूनियनें की मांगें
ठेका श्रमिकों को 60 साल सेवा की गारंटी, काम से बैठाये गये श्रमिकों को काम, ठेका श्रमिकों को मिनिमम वेज की गारंटी, कट मनी भुगतान करने वाले को ब्लैक लिस्टेड, सभी ठेका मजदूरों को दुर्गा पूजा के पहले बोनस का भुगतान सुनिश्चित, ठेका श्रमिकों को पूर्ण विकलांगता में उनके आश्रितों को बीएसएल में नौकरी, प्लांट के अंदर अस्वस्थ या बीमारी से मौत पर उनके आश्रितों को नौकरी व सुरक्षा नियम का पालन शक्ति से किया जाय, एचआरए की सुविधा दी जाये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
