Bokaro News : फांसी लगाकर बीएसएल के अटेंडेंट ने की आत्महत्या

Bokaro News : सेक्टर छह थाना क्षेत्र के छह ए आवास संख्या 3408 में फंदे से लटके मिले, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के रहनेवाले थे पोषण सिंह.

बोकारो, सेक्टर छह थाना क्षेत्र के सेक्टर छह ए आवास संख्या 3408 में बीएसएल कर्मी पोषण सिंह (37 वर्ष) ने रस्सी का फंदा बना आत्महत्या कर ली. सोमवार की सुबह मृतक के साथ काम करनेवाले कर्मियों ने पुलिस काे सूचना दी. सहयोगियों के साथ पुलिस मृतक के आवास पहुंची. दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस ने बढ़ई से दरवाजा खोलवाया. अंदर शव को फंदे से लटकता पाया गया. शव बोकारो जनरल अस्पताल के मर्चरी में रखा गया है. पुलिस ने परिजनों सूचना दे दी है.

परिजनों के आने का इंतजार

पुलिस के अनुसार, रोजाना की तरह पोषण ड्यूटी से रविवार को आवास आये. सोमवार की सुबह गांव में रहनेवाले परिवार के सदस्य पोषण सिंह के मोबाइल पर लगातार कॉल कर रहे थे, पर कॉल रिसीव नहीं किया जा रहा था. अनहोनी को लेकर पोषण के पिता ने उनके सहयोगियों को कॉल कर जानकारी दी. सहयोगी पोषण के आवास पर पहुंचे. आवास अंदर से बंद था. लगातार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद उन्होंने सेक्टर छह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संगीता कुमारी को पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस टीम आवास पर पहुंची. दरवाजा नहीं खुलने की स्थिति में बढ़ई द्वारा दरवाजा खुलवाया गया. पोषण सिंह शर्ट और जींस पहने थे. पास के टेबल पर मोबाइल रखा था. पुलिस के अनुसार, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

गांव में रहता है मृतक पोषण सिंह का परिवार

पोषण सिंह (पिता प्रताप सिंह) मूल रूप से छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद के रहनेवाले थे. बोकारो इस्पात संयंत्र में तीन साल पहले अटेंडेंट कम टेक ट्रेनी पद पर योगदान दिये थे. फिलहाल पोषण सिंह की पोस्टिंग सीओ एंड सीसी शॉप में थी. आवास का आवंटन नहीं होने के कारण सहयोगी द्वारा उपलब्ध (सेक्टर छह ए आवास संख्या 3408) आवास में अकेले रहते थे. गांव में माता-पिता के अलावा पत्नी व एक तीन साल का पुत्र रहता है. जानकारी मिलने पर पोषण सिंह के माता-पिता, पत्नी व पुत्र के अलावा अन्य सदस्य बोकारो के लिए रवाना हो गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >