लापता अधेड़ का शव बरामद, मचा कोहराम

अस्थावां थाना क्षेत्र के नोआवां गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने छोटकी बांध, दौलुचक के पास एक शव देखा.

बिहारशरीफ. अस्थावां थाना क्षेत्र के नोआवां गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने छोटकी बांध, दौलुचक के पास एक शव देखा. शव की पहचान गांव के ही 58 वर्षीय राजाराम प्रसाद के रूप में हुई, जो लंबे समय से मानसिक बीमारी से ग्रसित थे. जानकारी के अनुसार स्वर्गीय रामेश्वर सिंह के पुत्र राजाराम प्रसाद 26 अगस्त को शौच के लिए घर से निकले थे. इसके बाद वे वापस नहीं लौटे. परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. हताश परिजनों ने अस्थावां थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. रविवार की सुबह ग्रामीणों ने पानी के पास शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही अस्थावां थाना प्रभारी राजमणि दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस का कहना है कि परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >