Madhubani News : संदेश पहुंचाने के लिए भाजपा का रथ रवाना

भाजपा जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ने पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत पार्टी कार्यालय से झंझारपुर, फुलपरास व लौकहा के लिए तीन सेवा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

झंझारपुर. भाजपा जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ने पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत पार्टी कार्यालय से झंझारपुर, फुलपरास व लौकहा के लिए तीन सेवा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सभी रथों पर एलइडी लगी थी. जिससे प्रधानमंत्री के जीवनी, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धि पर आधारित लघु फिल्म दिखाया जाएगा. जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ने कहा कि पीएम मोदी के बचपन पर आधारित लघु फिल्म चलो जीते हैं. एक फिल्म नहीं बल्कि हकीकत है. वह हकीकत जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बचपन में जीया है. गरीबी से निकलकर हार ना मानने की इच्छा शक्ति का नाम ही मोदी है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म को देखने के लिए गांव के गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं में जबरदस्त उत्साह है. मौके पर संदीप दास, विजय राउत, पुष्पेंद्र झा, अनीता यादव, पंकज सिंह, सहदेव शाह पंकज चौधरी, भरत चौधरी, बजरंगी दास, स्वप्निल गौर, दिनेश गुप्ता, विजय शंकर प्रसाद, बजरंगी दास, जीवंत भिंडवार, कुमार राजा, आशीष सिंह, दीपू मंडल, आशीष तिवारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >