Motihari : भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 125वां एपिसोड रेडियो, टेलीविजन और नमो एप के माध्यम से सुना.

बंजरिया. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 125वां एपिसोड रेडियो, टेलीविजन और नमो एप के माध्यम से सुना. मन की बात सुनने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को लोगों के बीच चर्चा की. इस दौरान प्रखंड के अजगरी मठवा टोला स्थित बूथ संख्या 333 सहित अलग – अलग स्थानों पर प्रधानमंत्री मन की बात का लाइव प्रसारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना. भाजपा प्रदेश नेता सह बिहार मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन कुमार सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम पूर्णतः गैर राजनीतिक होता है. इस कार्यक्रम से देश वासियों को बहुत ही प्रेरणादायक जानकारियां मिलती है. मौके पर भाजपा आईटी सेल के क्षेत्रीय प्रभारी दीपक कुमार सिंह, विनोद साह उर्फ ज्योतिलाल साह, शिव शंकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >