Samastipur: भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

पीएम मोदी व उनकी दिवंगत माता को लेकर दरभंगा में आयोजित वोट अधिकार रैली के दौरान की गई कथित टिप्पणी को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है.

मोहिउद्दीननगर. पीएम मोदी व उनकी दिवंगत माता को लेकर दरभंगा में आयोजित वोट अधिकार रैली के दौरान की गई कथित टिप्पणी को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसके विरोध में ब्रह्मपुरा गांव में भाजपा युवा मोर्चा शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकालकर राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विकास सिंह राजपूत ने किया. मौके पर आयाेजित सभा की अध्यक्षता प्रखंड जदयू के प्रधान महासचिव राम कुमार सिंह ने की. संचालन दिनेश कुमार सिंह ने किया. संबोधित करते हुए विकास सिंह राजपूत ने कहा कि नीति निर्धारण से लेकर उसके क्रियान्वयन तक राजनीति में शुचिता नहीं है तो पूरी व्यवस्था दिशाहीन हो जाती है. किंतु राजनीति दलों के नेतृत्वकर्ता निजी स्वार्थ के कारण राजनीति में शुचिता को तार-तार करते हैं. वास्तविक जनसेवा की भावना का दायरा अब संकुचित होने लगा है. पीएम की माता ने जीवन भर संघर्ष कर अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दिये. इन्हीं संस्कारों व सेवा भावना की वजह से नरेंद्र मोदी एक दशक से ज्यादा समय से देश के प्रधानमंत्री हैं. राहुल गांधी और उनकी टीम पूरी तरह अराजक तत्वों से भरी है. भारतीय राजनीति में कितनी स्तरहीनता पहले कभी नहीं देखी गई. इस प्रकरण को लेकर कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. मौके पर धर्मेंद्र कुमार सिंह, उमेश प्रसाद सिंह, फूलो सदा, कीरो सदा, दिनेश साह, दिलीप साह, पिंटू कुमार सिंह, रामनाथ पासवान, रघुवीर पासवान, जगदीश राम, उमेश राम थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >