पीएम की योजनाओं को घर-घर पहुंचाना ही विकसित भारत की नींव : ओझा

महागामा में भाजपा की संगोष्ठी में योजनाओं की जानकारी दी गयी, जनजागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

महागामा के महुवारा स्थित एक रेस्टोरेंट में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और केंद्र सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के प्रभारी सह पूर्व विधायक अनंत ओझा ने फीता काटकर किया, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने की. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी. प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत की गयी. अपने संबोधन में अनंत ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का कार्य पूरे जोश से जारी है. उन्होंने कहा कि अंत्योदय और एकात्म मानववाद का विचार आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना ही विकसित भारत के निर्माण की नींव है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अवैध मतदाताओं के समर्थन में खड़ी होकर तुष्टीकरण और अराजकता को बढ़ावा दे रही है, जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास की भावना से काम कर रही है. कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, फसल बीमा योजना, कौशल विकास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, जनधन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना आदि की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गयी और इन्हें जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गयी. सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आगे भी इसी तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई. इस अवसर पर जिला महामंत्री मुरारी चौबे, अजय साह, लाल बहादुर सिंह, पप्पू ठाकुर, अशोक यादव, पवन साह, उषा जायसवाल, निक्की राय, विमला देवी, कुंवर सुनीता सिंह, मुकेश सिंह, पवन सिंह, रोहित कुमार दास, किरानी यादव, उमेश पासवान, दीपक सिंह, बलराम कुशवाहा, मुन्ना झा, राजेंद्र यादव, गंगा साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >