बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करनेवालों पर हो कार्रवाई

जामताड़ा. मांझी परगना स्वशासन व्यवस्था, जामताड़ा (संताल परगना मंडल) के प्रतिनिधियों ने कोर्ट मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में एसडीओ

जामताड़ा. मांझी परगना स्वशासन व्यवस्था, जामताड़ा (संताल परगना मंडल) के प्रतिनिधियों ने कोर्ट मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में एसडीओ को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को शीघ्र पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. कहा है कि छह मई की रात स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षति पहुंचाई गयी, जिससे आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुई है. संगठन ने प्रतिमा की मरम्मत और पुनर्स्थापना की मांग की. साथ ही जामताड़ा नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, महापुरुषों की प्रतिमाओं और सार्वजनिक स्थलों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >