Buxar News: ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार जख्मी, आर रेफर

स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 319 पर पड़रिया गांव के समीप बाइक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गया. टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

नावानगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 319 पर पड़रिया गांव के समीप बाइक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गया. टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.जिसे आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए सोनवर्षा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.जानकारी के अनुसार एनएच 319 स्थित पड़रिया गांव के पास सड़क पार कर रहे बाइक सवार दावथ थाना क्षेत्र केे जमसोना गांव निवासी मनीष कुमार को ट्रैक्टर ने धक्का दे दिया. जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सोनवर्षा निजी अस्पताल में ले जाया गया.जहां चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया है. इसकी पुष्टि करते थानाध्यक्ष कुसुम कुमार केशरी ने बताया कि युवक को इलाज हेतु आरा रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >