एनएच-81 पर बाइक-टोटो की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

एनएच-81 पर बाइक-टोटो की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

– दूसरी घटना एनएच 31 पर कार ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे इलाके को दहला दिया. पहली घटना कटिहार-गेड़ागाड़ी मार्ग पर एनएच-81 के कोल्ड स्टोरेज के पास घटी. जहां अपाचे बाइक सवार दो युवक कटिहार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक टोटो से उनकी सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक चालक निरंजन पासवान (22 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. साथ बैठे महताब आलम (15 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों की मदद से महताब को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा ले जाया गया. चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया. मृतक निरंजन पासवान के पिता अरबिंद कुमार पासवान फुलवरिया पंचायत के जयंती ग्राम में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं. मृतक का घर फुलवरिया पंचायत के वार्ड संख्या-2 नवाबगंज में है. दूसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर जुराबगंज के समीप हुई. यहां एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार चालक विकास कुमार (30 वर्ष) एवं उनके साथ बैठे विशाल कुमार (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों पूर्णिया जिला के केहाट थाना क्षेत्र के निवासी बताये जा रहे हैं. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कोढ़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भी बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है. लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्र के लोग तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाही पूर्ण ड्राइविंग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >