अरवल. मुख्यमंत्री आदर्श प्रोत्साहन योजना के तहत अरवल जिले ने इस वर्ष ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है. जिले के तीन पैक्स ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है. प्रथम स्थान पर सरौती पैक्स ने बाजी मारी है अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में इस पैक्स ने शानदार उपलब्धि हासिल की है, जिसके लिए इसे पांच लाख की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. द्वितीय स्थान पर खभैनी पैक्स रहा. अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि उनकी टीम और पंचायतवासियों के सहयोग का परिणाम है. विशेष बात यह है कि पिछले 2–3 वर्षों तक खभैनी पैक्स डिफाल्टर सूची में था. लेकिन लगातार मेहनत और जनता के अटूट विश्वास के बल पर अब इसने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. खभैनी पंचायत के इतिहास में पहली बार किसी पैक्स ने यह सफलता प्राप्त की है. जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है. इस पैक्स को 3 लाख की प्रोत्साहन राशि मिलेगी. तृतीय स्थान पर कोदरमई पैक्स ने सफलता पायी है. अध्यक्ष बच्चू यादव ने कहा कि यह सब पंचायतवासियों की एकजुटता और भरोसे से संभव हुआ है. इस पैक्स को 2 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी. तीनों अध्यक्षों ने सफलता का श्रेय जनता के विश्वास और सामूहिक प्रयासों को दिया है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक संस्था की नहीं बल्कि पूरे पंचायत क्षेत्र की मेहनत और सहयोग का नतीजा है. जिले की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि यदि मेहनत और ईमानदारी से कार्य किया जाए, तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.