भव्य कलश यात्रा के साथ चरकापत्थर में शिव शक्ति महायज्ञ प्रारंभ

-शिव मंदिर में माता पार्वती सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा का होगा प्राण प्रतिष्ठा -12 दिनों तक चलने वाले महायज्ञ में पूरा इलाका हुआ भक्तिमय प्रतिनिधि, सोनो चरकापत्थर में

-शिव मंदिर में माता पार्वती सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा का होगा प्राण प्रतिष्ठा

-12 दिनों तक चलने वाले महायज्ञ में पूरा इलाका हुआ भक्तिमय

प्रतिनिधि, सोनो

चरकापत्थर में भव्य कलशयात्रा के साथ ही 12 दिवसीय श्रीश्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ हो गया. मंगलवार को चरकापत्थर शिव मंदिर प्रांगण से 2100 महिलाएं और कुंवारी कन्याएं सर पर कलश धारण कर जल यात्रा के लिए जब निकली तब धार्मिक नारे और जयकारा से वातावरण गुंजायमान हो गया. इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग लिये. मंदिर प्रांगण से निकला यात्रा विभिन्न गांव होते हुए लालीलेबार के मंगुआ महादेव मंदिर के समीप गुफा तक पहुंचा जहां गुफा से स्वतः निकले जलधारा के पवित्र जल को कलश में लिया गया. आचार्य सदानंद पांडेय और पंचानंद पांडेय द्वारा वरुण देवता का आह्वान कर मंत्रोच्चारण के बीच जल को कलश में लिया गया. यज्ञ के मुख्य यजमान सेवा निवृत पुलिस पदाधिकारी अरुण कुमार व उनकी धर्म पत्नी है. कुछ समय पूर्व जब ये चरकापत्थर थाना में पदस्थापित थे तभी इस आध्यात्मिक कार्यक्रम की भावना मन में जगी थी. जल लेकर काफिला पुनः शिव मंदिर पहुंचा. इससे पूर्व पांच कन्याओं के द्वारा इस महायज्ञ का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर चरकापत्थर थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, लखीसराय में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी नित्यानंद सिंह, सुंदरलाल सिंह, रोहित यादव, दिलीप सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित थे. बताते चलें कि इस शिव मंदिर में माता पार्वती के अलावे राधा कृष्ण, राम लक्ष्मण जानकी, बजरंगबली और माता दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

भक्ति की बहने लगी बयार, अध्यात्म के सागर में श्रद्धालु लगा रहे गोता

27 मई से 7 जून तक चलने वाले इस श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति की बयार बह रही है. लोग अध्यात्म के सागर में गोता लगा रहे है. यज्ञ समिति के महासचिव सह व्यवस्थापक कैलाश प्रसाद सिंह ने बताया कि 27 मई को कलश यात्रा के बाद 28 मई को अरणी मंथन कर अग्नि आह्वान किया गया और यज्ञ विधिवत प्रारंभ हुआ. 5 जून को सभी देवी देवताओं की प्रतिमा का शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगा. 7 जून को पूर्णाहुति और भंडारा का आयोजन होगा. इन दिनों में रामलीला, कथा प्रवचन, और भक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. वहीं मनोरंजन हेतु झूला, नाव, ब्रेक डांस, मीना बाजार जैसी व्यवस्था भी की गई है. रात्रि में वृन्दावन से आए कथावाचक पंडित मनीषजी महाराज के प्रवचन में श्रद्धालु डुबकी लगाते है. यज्ञ की सफलता को लेकर यज्ञ समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह, उपाध्यक्ष लालू यादव, कोषाध्यक्ष राजो ठाकुर व अवध वर्णवाल, सचिव विकास सिंह, महासचिव अशोक यादव, ब्रह्मदेव यादव, कैलाश सिंह, राजेश वर्णवाल सहित अन्य ग्रामीण लगे हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >