भूटान जानेवाला युवक बेहोश मिला, इलाज में मौत

मोतीपुर में मिलने के बाद एसकेएमसीएच में था भर्ती परिजनों ने उठाये सवाल, कहा-मौत की वजह जांचिए संवाददाता, मुजफ्फरपुर घर से भूटान जाने के लिए निकले राजेश शाह (42) संदिग्ध

मोतीपुर में मिलने के बाद एसकेएमसीएच में था भर्ती परिजनों ने उठाये सवाल, कहा-मौत की वजह जांचिए संवाददाता, मुजफ्फरपुर घर से भूटान जाने के लिए निकले राजेश शाह (42) संदिग्ध परिस्थितियों में पाये गये थे. राजेश मोतीपुर के पास बेहोश पाये गये थे. उन्हें मोतीपुर पीएचसी पहले ले जाया गया जहां से उन्हें एसकेएमसीएच भेजा गया था. इलाज के दौरान उनकी स्थिति बिगड़ती गयी और अंततः उनकी मौत हो गयी. सूचना पाकर एसकेएमसीएच थाना पुलिस ने तलाशी ली. मृतक की जेब से एक रेल टिकट बरामद हुआ. इसके आधार पर टीम ने ग्रामीण थाना को सूचित किया. परिजनों ने शव की पहचान पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र के दरमाहा गांव के राजेश के रूप में की.परिजनों ने बताया राजेश घर से यह कहकर निकले थे कि वह भूटान जा रहे हैं. लेकिन वह मोतीपुर कैसे पहुंचे, उनके साथ क्या हुआ, और उनका बैग व अन्य सामान कहां है, ये सब घटना को संदिग्ध बना रहे हैं. परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच की मांग की है. पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें दे दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >