ईवीएम व ओबीसी के गणना को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा ने निकाली रैली

भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा गुरुवार को ईवीएम हटाकर बैलेट से वोट कराने को लेकर रैली निकाली गयी.

भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा गुरुवार को ईवीएम हटाकर बैलेट से वोट कराने को लेकर रैली निकाली गयी. रैली समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गयी. मोर्चा के कमेश राम ने कहा कि इवीएम से सही से चुनाव नहीं हो सकता है. इसे हटाकर बैलेट का उपयोग करना चाहिये. भारत मुक्ति मोर्चा के लोगों ने कहा कि ओबीसी वर्ग की जनगणना होनी चाहिए. अभी तक ओबीसी वर्ग की जनगणना नहीं की गयी है. जिससे उन्हें फायदा नहीं मिल पा रहा है. कहा कि आदिवासियों पर अन्याय हो रहा है. नारी सम्मान व सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए. नयी शिक्षा नीति जो लागू की गयी है. वह बहुजनों के विरोध में है. निजी शिक्षण संस्थान के द्वारा किये जा रहे लूट को बंद किया जाना चाहिये. किसानों के हक अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत : डा मेहता प्रतिनिधि : मेदिनीनगर नीलांबर-पितांबरपुर प्रखंड के दारुडीह स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय बूथ संख्या 108 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी.पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम के पूर्व स्वच्छता अभियान चलाया गया. मौके पर विधायक डा मेहता ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का जो सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए भाजपा सरकार लगातार कार्य कर रही है. स्वच्छता और सेवा का यह अभियान उसी संकल्प का हिस्सा है. मौके पर जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, कमेश यादव, संतोष शुक्ला, सुधीर तिवारी, प्रदीप सिंह, युगल किशोर सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >