प्रतिनिधि, पाकुड़/हिरणपुर. किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर प्रखंड मुख्यालय एवं हिरणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. राज्य सरकार पर वादाखिलाफी व किसान विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया. हिरणपुर में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा हिरणपुर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल ने किया. धरना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी हिसाबी राय, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, सुनीता देवी, जयंत मंडल, जामु मरांडी आदि शामिल हुए. धरना के बाद भाजपाइयों ने बीडीओ सह सीओ मनोज कुमार के माध्यम से राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग-पत्र सौंपा. ज्ञापन में किसानों के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने, किसानों का बकाया भुगतान जल्द करने, फसल क्षति पर उचित मुआवजा देने तथा खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गयी. साथ ही सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की भी मांग उठाई गयी. भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने आरोप लगाया कि राज्य में खाद और यूरिया की कालाबाजारी बढ़ गयी है. प्राकृतिक आपदाओं और मौसम की मार से किसानों की फसल बर्बाद होने के बावजूद उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है. चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. धरना को हिरणपुर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल ने भी संबोधित किया.
भाजपाइयों ने किसानों की समस्याओं पर दिया धरना
प्रतिनिधि, पाकुड़/हिरणपुर. किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर प्रखंड मुख्यालय एवं हिरणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. राज्य सरकार पर वादाखिलाफी व किसान
