Bhagalpur news बड़हरा स्कूल विवाद में एचएम ने चार पर दर्ज कराया केस

सुलतानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय बड़हरा में पिछले एक माह से चल रहे ग्रामीणों के विरोध और छात्रों के स्कूल बहिष्कार के बीच प्रधानाध्यापक संजय कुमार कुसुम ने बाथ थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

सुलतानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय बड़हरा में पिछले एक माह से चल रहे ग्रामीणों के विरोध और छात्रों के स्कूल बहिष्कार के बीच प्रधानाध्यापक संजय कुमार कुसुम ने बाथ थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में प्रधानाध्यापक ने आरोप लगाया है कि तीन फरवरी को कुछ लोग विद्यालय परिसर में घुस गये और शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार कर हंगामा किया. बच्चों को विद्यालय से भगा दिया, जिसके कारण विद्यालय में पठन-पाठन पूरी तरह बंद हो गया है. आरोपित पर बच्चों को स्कूल आने से लगातार रोकने का आरोप लगाया है. मामले में चार लोगो को आरोपित किया है. बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से छानबीन की जा रही है. इधर,एक माह से अधिक दिनों से ग्रामीणों के विरोध से छात्र विद्यालय नहीं आ रहे हैं. ग्रामीण प्रधानाध्यापक के स्थानांतरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.विद्यालय में पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गयी है. स्थानीय लोग और अभिभावक अब प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा प्रभावित न हो.

मनिहारी में आपसी विवाद को लेकर मारपीट, 12 नामजद

सुलतानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिहारी गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आयी है. इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से बाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मनिहारी के राजेश कुमार तांती ने 12 लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

नशे में पुत्री से मारपीट, आरोपित गिरफ्तार

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में नशे की हालत में पुत्री को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता महिला ने थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज मामले के अनुसार आरोपित पर नशे की हालत में अपनी पुत्री के साथ मारपीट कर उसे घायल करने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के आवेदन पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >