Chaibasa News : रतन ब्रदर्स डिलियामार्चा को हराकर बड़ाचीरू बना विजेता

सदर के कमारहातु में शुरू हुई एनडीबीबीजेएस मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन गुरुवार को खेले गये मुकाबले में ए ग्रुप की एबीसी बड़ा चीरु टीम ने रतन ब्रदर्स डिलियामार्चा को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी.

चाईबासा.

सदर के कमारहातु में शुरू हुई एनडीबीबीजेएस मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन गुरुवार को खेले गये मुकाबले में ए ग्रुप की एबीसी बड़ा चीरु टीम ने रतन ब्रदर्स डिलियामार्चा को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी. मैच का उद्घाटन मतकमहातु पंचायत की मुखिया जुलियाना देवगम, पूर्व मुखिया लादू देवगम, ग्राम मुंडा बिरसा देवगम, पंसस दीनबंधु देवगम और आयोजन समिति अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रतियोगिता का संचालन सिंगराय देवगम, जीवन बारी, बबलू तियू, सौरव गोप, सोंगा सुंडी और टिंकू तांती ने मिलकर संभाला. मौके पर सोना सिंह देवगम, सोमय देवगम, सुरजा देवगम, लुकना सुंडी, चांबरा देवगम, सोमा देवगम, छोटू कृष्णा देवगम, भीम देवगम समेत मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >