Seraikela Kharsawan News : बिहार में छऊ की छटा बिखरेंगे सरायकेला के नृत्य कलाकार

बिहार के सहरसा में आयोजित मां उग्रतारा महर्षि महोत्सव में भाग लेने के लिए राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकारों का 15 सदस्यीय दल रवाना हो गया.

सरायकेला.

बिहार के सहरसा में आयोजित मां उग्रतारा महर्षि महोत्सव में भाग लेने के लिए राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकारों का 15 सदस्यीय दल रवाना हो गया. कलाकारों को आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज चौधरी एवं अध्यक्ष भोला महंती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दल का नेतृत्व राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के समन्वयक एवं ग्रुप लीडर संदीप कवि कर रहे हैं. महोत्सव में केंद्र के कलाकार चंद्रभागा एवं माटी का मानुष जैसे छऊ नृत्य प्रस्तुत करेंगे. कलाकार दल में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित गुरु ब्रजेन्द्र पटनायक, गुरु सुधांशु शेखर, पानी निवारण महतो, सिद्धेश्वर दारोगा, विनोद प्रधान, कुना सामल, मिहिर लाल महतो, राकेश कवि, पंकज साहू, सनत साहू, पारस पाथाल, देवनारायण सिंह सहित अन्य कलाकार शामिल हैं. मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक मनोज चौधरी ने कहा कि भारत ही नहीं वरन वैश्विक स्तर पर हमारे छऊ कला की अच्छी मांग है. हमें एकजुटता के साथ छऊ को समृद्ध करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >