अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि में चलाएं जांच अभियान : एसपी

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. एसपी अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी हुई. बैठक में जिले के सभी थाना व ओपी प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. एसपी अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी हुई. बैठक में जिले के सभी थाना व ओपी प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन तथा आगामी बकरीद पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में बताया गया कि अप्रैल में कुल 82 कांडों का निष्पादन किया गया. लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. एसपी ने लूट, डकैती, चोरी, गृहभेदन एवं छिनतई मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र उद्भेदन करने को कहा. वहीं, अपराध नियंत्रण के लिए थाने के गश्ती दल एवं टाइगर मोबाइल को रात्रि में जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक में बाल विवाह, नशामुक्ति, मानव तस्करी, साइबर अपराध, महिला अत्याचार एवं सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूल, कॉलेज एवं बाजार-हाटों में नियमित जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए वाहन जांच अभियान चलाकर हेलमेट, सीट बेल्ट, रजिस्ट्रेशन एवं इंश्योरेंस की जांच करने तथा ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा. सक्रिय अपराधियों पर सीसीए एक्ट के तहत कार्रवाई करने, दागी एवं गुंडा पंजी को अद्यतन रखने का निर्देश दिया. बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल आयोजित करने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >