अपराध की घटना को अंजाम देने आये बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा व कारतूस जब्त

पताही. थाना क्षेत्र के रत्नसायर चौक के समीप से पुलिस ने अपराध की घटना को अंजाम देने पहुंचे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक देशी कट्टा

पताही. थाना क्षेत्र के रत्नसायर चौक के समीप से पुलिस ने अपराध की घटना को अंजाम देने पहुंचे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक देशी कट्टा व कारतूस जब्त हुआ है. गिरफ्तार बदमाश शिवहर जिले के पिपरारी थाना के बेलवा का लालबाबू बैठा है. पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पताही थाना के रतनसायर चौक के समीप एक अपराधी किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है, जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मोतीहारी को दिया गया.उ नके निर्देशानुसार डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया कि गिरफ्तार अपराधी पर शिवहर जिले के पिपरारी थाना में कांड संख्या 42/24 एवं पचपकरी थाना 197/ 22 दर्ज है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. छापेमारी ने डीएसपी के अलावा थानाध्यक्ष कैलास कुमार, पुलिस निरिक्षक असोक कुमार, दारोगा अजय कुमार सिंह एवं पुलिस बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >