लखीसराय.
भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा लखीसराय जिला इकाई के जिलाध्यक्ष विकास आनंद साहू ने संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सतत कार्य कर रही है. नव मनोनीत सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. जिले की कमिटी में प्रेम किशन एवं संजय मौर्य को बनाया गया महामंत्री. नीरज आर्यन, प्रमोद राम, अनिल कुमार कुशवाहा, विजय महतो, मनोज मंडल, मोनू अभिषेक, जितेंद्र कुमार, अशोक महतो, मुरारी मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं जिला मंत्री का दायित्व रोहित नोनिया, विजय प्रजापति, विक्की शर्मा, मनीष शाह, बिट्टू शाह, अमित भटनागर एवं पीयूष कुमार को दिया गया मंडल अध्यक्ष के दायित्व में सुनील साव को बड़हिया नगर, अमित अकेला को बड़हिया दियारा क्षेत्र, नवल कुमार मंडल को बड़हिया टाल क्षेत्र, मनीष तांती को लखीसराय ग्रामीण, प्रमोद मिस्त्री को लखीसराय पुरानी बाजार, कुंदन मोदी को लखीसराय नया बाजार, अजीत कुमार को रामगढ़ चौक पश्चिमी, गुड्डु साव को रामगढ़ चौक पूर्वी, गणेश बिंद को हलसी पश्चिमी, रूपेश पटेल हलसी पूर्वी, बॉबी पटेल को पिपरिया, रंजन कुमार को किऊल, चंदन कुमार मंडल को चानन, जनार्दन यादव को पीरी बाजार, साहिंद्र बिंद को कजरा, रंजीत कुमार शर्मा को सूर्यगढ़ा ग्रामीण, मयंक पटेल मेदनी चौकी की जिम्मेदारी दी गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
