सोशल मीडिया पर विधायक ममता देवी की गलत पोस्ट वायरल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश

रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी को लेकर सोशल मीडिया पर झूठे और भ्रामक शोक संदेश वायरल किये जा रहे हैं

फोटो फाइल : 24आर-21 गोला पुलिस को शिकायत सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता गोला. रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी को लेकर सोशल मीडिया पर झूठे और भ्रामक शोक संदेश वायरल किये जा रहे हैं, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा आक्रोश है. पार्टी नेताओं ने इसे विधायक की छवि धूमिल करने की साजिश बताया है. फेसबुक पेज ‘झारखंडी परिवार’ और कुछ व्यक्तिगत यूजर्स द्वारा ऐसे अफवाहनुमा पोस्ट प्रसारित किये गये हैं, जिससे न केवल विधायक की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि कार्यकर्ताओं की भावनाएं भी आहत हुई हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोला थाना में एएसआई संजय गोराई को लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. शिकायत में कुलदीप कुमार, पंकज कुमार, लुमनाथ महतो, विकेश कुमार कुडमी, प्रदीप कुमार, आरजे अभिजीत, मनोज कुमार, रितिक कुमार, खतियानी शैलेश महतो, पवन राजा सहित अन्य के नाम शामिल हैं. पार्टी नेताओं ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे भ्रामक संदेशों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध पोस्ट की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें. उन्होंने स्पष्ट किया है कि विधायक ममता देवी पूर्णतः स्वस्थ हैं और जनता की सेवा में सक्रिय हैं. ज्ञापन देनेवालों में संतोष कुमार, मनोज कोटवार, अकबर अंसारी, छोटू रजवार सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >