Seraikela Kharsawan News : कृषि कार्य में तेजी लाने व प्रचार-प्रसार बढ़ाने का दिया आदेश

समाहरणालय सभागार में डीसी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कृषि, मत्स्य, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई.

सरायकेला.

समाहरणालय सभागार में डीसी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कृषि, मत्स्य, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीसी ने कार्य प्रगति में तेजी लाने व अधिक से अधिक प्रचार करने को कहा, ताकि योजनाओं का सही लाभुकों को लाभ मिल सके. कृषि विभाग को किसान क्रेडिट कार्ड का पंजीकरण लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण कराने के लिए सभी पंचायतों में शिविर आयोजित करने, मुख्यमंत्री कृषि ऋण माफी योजना के शेष किसानों का इ केवाइसी करने, समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज वितरण कराने, लंबित डीप बोरिंग कार्य पूर्ण करने, किसानों को मिट्टी परीक्षण के लिए प्रेरित कर उनकी भूमि की उर्वरता के अनुरूप खेती के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया.

शिमला मिर्च, अदरख व फूलों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें

:

बैठक में डीसी ने उद्यान विभाग को शिमला मिर्च, अदरक, संरक्षित एवं खुले वातावरण में फूलों की खेती, स्ट्रॉबेरी, केला, मधुमक्खी पालन करने के लिए प्रोत्साहित करने व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ से किसानों को जोड़ने का निर्देश दिया. बैठक में डीसी ने समय पर सब्जी एवं मौसमी फल बीज वितरण कराने का निर्देश दिया गया. चयनित लाभुकों में शीघ्र पशु वितरण करने का निर्देश

डीसी ने पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच शीघ्र पशु वितरण करने और लंबित आवेदनों का नियमानुसार निपटारा कर योग्य किसानों को अनुदान का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. तालाबों का जीर्णोद्धार करायें

भूमि संरक्षण विभाग को तालाब जीर्णोद्धार एवं डीप बोरिंग के लिए प्राप्त आवेदनों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने तथा पंपसेट, ट्रैक्टर जैसे कृषि सहायक उपकरणों का किसानों के बीच वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये. सहकारिता विभाग को बिरसा , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत सभी पात्र किसानों को जोड़ने, सभी लैम्पस को इलेक्ट्रॉनिक व ऑनलाइन मोड में कार्यरत करने, विभागीय कार्यों को पूर्णतः डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विकसित कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा धान अधिप्राप्ति केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गये. बैठक में रोशन नीलकमल, रौशन कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >