Samastipur: ररियाही में गजब का खेल, लाभुक को घोषित कर दिया मृत

प्रखंड क्षेत्र में वैसे तो आवास योजना में बड़े खेल का मामला सामने आ रहा है. पैसों के बल पर आवास योजना का लाभ देना आम बात हो गयी है.

मोरवा. प्रखंड क्षेत्र में वैसे तो आवास योजना में बड़े खेल का मामला सामने आ रहा है. पैसों के बल पर आवास योजना का लाभ देना आम बात हो गयी है. ररियाही पंचायत में कुछ अलग ही खेल सामने आया है. बताया जाता है कि लालन दास और उसकी पत्नी तारा देवी के परिवार का नाम आवास सूची में दर्ज था. उसे उम्मीद थी कि जल्दी आवास योजना का लाभ मिलेगा. लेकिन जब भुगतान करने की बारी आई तो उसके पूरे परिवार को मृत घोषित कर दिया गया. पीड़ित द्वारा लगातार अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन कोई लाभ नहीं मिला. अब तक आवास सूची में पूरा परिवार उसका मृत व्यक्ति की सूची में शामिल है. इसी तरह वार्ड 6 निवासी रामबाबू दास की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि उसे भी आवास योजना के लिए राशि आवंटित की गई थी लेकिन उसके खाते में पैसा नहीं गया. काफी खोजबीन करने के बाद मालूम हुआ कि उसका पैसा आनंदी दास की पत्नी सुनीता देवी के खाते में चला गया है. लाख प्रयास करने के बावजूद उसे भुगतान नहीं मिला तो उसे पैसे देने पड़े. तब उसके खाते में राशि ट्रांसफर किया गया. यह तो मात्र उदाहरण भर है. पूरे पंचायत के आवास योजना में बड़े पैमाने पर लाभुकों के साथ हेरफेर किये जाने का मामला सामने आया है. उप मुखिया सुरेश राय ने बताया कि महिला अपने पति का इलाज कराने के लिए कोलकाता गई थी. इसी बीच उसे मृत घोषित कर दिया गया. 4 साल पहले भी सूची में उसे मृत बताया गया था. इसके कारण वह अभी आवास योजना से वंचित है. बीडीओ अरुण कुमार निराला ने बताया कि जिस व्यक्ति को मृत घोषित किया गया है उसकी पूरी जानकारी करते हुए उसे अविलंब आवास योजना का लाभ दिया जायेगा. वहीं प्रमुख सानिया नेहा ने बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र से कई जगह से गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है. ऐसी गड़बड़ी की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >