नारायणपुर भगवती स्थान के 27वें स्थापना दिवस पर अखंड अष्टयाम हुआ शुरू

प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के भगवती स्थान की 27वीं स्थापना व वर्षगांठ के अवसर पर भाद्रपद शुल्क पक्ष अष्टमी को रविवार से कलशयात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड अष्टयाम एवं रामनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ.

तरैया. प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के भगवती स्थान की 27वीं स्थापना व वर्षगांठ के अवसर पर भाद्रपद शुल्क पक्ष अष्टमी को रविवार से कलशयात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड अष्टयाम एवं रामनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ. आचार्य मनपुजन त्रिवेदी के सानिध्य में पिछले 27 वर्षों से यह परंपरा लगातार निभायी जा रही है. यज्ञस्थल से निकली भव्य कलशयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने जय श्री राम और जय माता दी के जयकारे लगाते हुए सहभागिता की. कलशयात्रा शिव मंदिर से होते हुए माही नदी तट तक पहुंची, जहां आचार्य सुकेश त्रिवेदी के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जलाभिषेक किया गया. झमाझम बारिश के बीच भी भक्तिमय माहौल कायम रहा. इस भव्य आयोजन में आचार्य राकेश रंजन त्रिवेदी, जिप प्रतिनिधि एवं पैक्स अध्यक्ष राहुल सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि प्रियरंजन युवराज, पूर्व बीडीसी नागेन्द्र प्रसाद, मुखिया अमित कुमार सहित कई ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >