महफिल-ए-गजल के लिए अजय किशोर नाथ पांडेय सम्मानित

महफिल-ए-गजल के लिए अजय किशोर नाथ पांडेय सम्मानित

गुमला. गुमला के चेटर निवासी अजय किशोर नाथ पांडेय को उनके द्वारा स्वरचित पुस्तक महफिज-ए-गजल के लिए मोमेटो व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है. गत दिनों गोपाल किरण समाजसेवी संस्था की ओर से इंस्टीच्यूट ऑफ लीगल कैंपस रांची यूनिवर्सिटी में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय ग्लोबल शोध सेमिनार सह पुस्तक लोकार्पण एवं अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया था. जहां श्री पांडेय ने स्वरचित पुस्तक का लोकार्पण किया. साथ ही उन्हें मोमेटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. श्री पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में देश के कई राज्यों से कवि, साहित्यकार, फिल्म निर्माता व लेखक शामिल हुए थे. अतिथियों ने उनकी स्वरचित पुस्तक के साथ फिल्म व सर्कस नामक पुस्तक का भी लोकार्पण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >