Chaibasa News : विवि में नये रजिस्ट्रार की बहाली पर सहमति

सिंडिकेट की बैठक में 43 एजेंडों पर विचार-विमर्श

चाईबासा. कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हाल में गुरुवार को सिंडिकेट की बैठक कुलपति प्रो डॉ अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कुल 43 एजेंडों पर विचार-विमर्श के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए. बैठक सुबह 11.30 बजे से शाम लगभग 7:45 बजे तक चली. कोल्हान विवि के वर्तमान रजिस्ट्रार का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है. जेपीएससी से नियुक्त रजिस्ट्रार की नियुक्ति को उन्हें विश्वविद्यालय में अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए पत्राचार करने पर सिंडिकेट ने सहमति प्रदान की.

शिक्षकों का होगा वार्षिक वेतन वृद्धि

:

वहीं, विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह राज्यपाल से समय मिलने पर नवंबर में करने का निर्णय लिया गया. सिंडिकेट ने निर्णय लिया कि जिन शिक्षकों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल रहा था, उन्हें वार्षिक वृद्धि वेतन वृद्धि का लाभ देने का निर्णय लिया गया. वहीं, एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिन प्राध्यापकों की सेवा संपुष्टि नहीं हुई थी, उनकी सेवा को संपुष्ट करने की भी स्वीकृति दी गयी.

पीएफ पर पांच लाख रुपये तक लोन ले सकेंगे कर्मचारी:

विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों और कर्मचारियों को राहत देने का एक और निर्णय लिया गया. महाविद्यालय स्तर पर भविष्य निधि से पांच लाख तक लोन की सुविधा ले सकेंगे. अब महाविद्यालय के प्राचार्य 5 लाख तक लोन की सुविधा सीधे दे पाएंगे. पांच लाख से ऊपर जिनको लेना होगा, उन्हें विश्वविद्यालय के स्वीकृति के बाद राशि प्रदान की जायेगी. पहले यह सीमा एक लाख तक थी.

खेल को बढ़ावा देने का निर्णय हुआ

कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉलेजों में खेल को बढ़ावा मिलेगा. इसके लिए आवश्यक फंड उपलब्ध कराये जाएंगे, ताकि खेल की प्रतिभा राज्य , राष्ट्र व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके. इस संबंध में सिंडिकेट ने अपनी सहमति प्रदान की है. कॉलेजों को मिलने वाले कंटीजेंसी का फंड यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट दिये जाने के बाद उपलब्ध हो सकेगा.

कॉपरेटिव में ज्वाइंट बीएड कोर्स शुरू होगा

कॉपरेटिव कॉलेज में चार साल का ज्वाइंट बीएड कोर्स शुरू किये जाने पर सिंडिकेट ने अपनी सहमति प्रदान की. बैठक में राज्यपाल की ओर से नामित सदस्यों के साथ-साथ अन्य सभी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >