सदर अस्पताल स्थित मॉडल अस्पताल का हाल संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल स्थित मॉडल अस्पताल में हर दिन हंगामा होते देख बुधवार को अधीक्षक बाबू साहब झा ने निरीक्षण किया. मरीजों की भीड़ अधिक थी. पर्ची कटाने के लिए कतार में ही बैठे गये थे. अधीक्षक करीब दो घंटे तक ओपीडी में भ्रमण करते रहे और मरीजों को शांत रहकर इलाज कराने की बात कही. उन्होंने मरीजों को कहा कि सभी का इलाज होगा और सभी दवाएं भी मिलेंगी. इस दौरान अधीक्षक हर विभाग के ओपीडी में जाकर डॉक्टरों व मरीजों से जानकारी ली. मरीजों से जाना कि उनका इलाज बेहतर हो रहा है या नहीं?
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
