आर्म्स एक्ट का आरोपी घर से गिरफ्तार

प्रतिनिधि, जसीडीह: जसीडीह पुलिस ने आर्म्स एक्ट कांड के फरार चल रहे एक आरोपित पछियारी कोठिया गांव निवासी अरविंद यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार,

प्रतिनिधि, जसीडीह:

जसीडीह पुलिस ने आर्म्स एक्ट कांड के फरार चल रहे एक आरोपित पछियारी कोठिया गांव निवासी अरविंद यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी 2023 को थाना क्षेत्र के कोठिया गिधनी समीप स्थित दुबे होटल के पीछे आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ देशी कट्टा के साथ डकैती घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था. इसी क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, चाकू व रॉड के साथ पछियारी कोठिया निवासी पप्पू कुमार,कोठिया गिधनी निवासी पिंकु कुमार व बिक्कू सिंह को पकड़ा था. तत्कालीन एसआइ सहावीर उरांव ने थाने में आवेदन देकर सभी पर मामला दर्ज कराया था, जबकि आरोपी अरविंद यादव घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पर है, जिसके बाद एसआइ मनोरंजन महतो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान ने उसे पकड़ लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >