आपसी भाईचारे के साथ मनायें ईद व रामनवमी: एसडीपीओ

मिहिजाम. मिहिजाम थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक मेें ईद-उल-फितर, रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा, सरहूल पर्व और महावीर जयंती शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर चर्चा

मिहिजाम. मिहिजाम थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक मेें ईद-उल-फितर, रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा, सरहूल पर्व और महावीर जयंती शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता सडीपीओ विकास आनंद लागोरी ने की. कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाना चाहिए. स्पष्ट किया कि शांति समिति की लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों की सदस्यता पर पुनर्विचार किया जायेगा. प्रशासन ने राज्य उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पर्व-त्योहार के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया जायेगा. पुलिस ने अफवाहों से लोगों को दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की बात कही. मौके पर थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे, नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी, कमल गुप्ता, चित्तरंजन आरपीएफ टाउन पोस्ट निरीक्षक मदन पासवान सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >