आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल सुविधा को दें प्राथमिकता : डीएसडब्ल्यूओ

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला समाज कल्याण कार्यालय में गुरुवार को डीएसडब्ल्यूओ बसंती ग्लाडिस बाड़ा की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समीक्षा हुई. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधा, निर्माण,

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला समाज कल्याण कार्यालय में गुरुवार को डीएसडब्ल्यूओ बसंती ग्लाडिस बाड़ा की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समीक्षा हुई. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधा, निर्माण, पोषण योजना एवं लंबित मामलों की समीक्षा हुई. आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. मनरेगा अंतर्गत लंबित आंगनबाड़ी भवन निर्माण जल्द शुरू कर पूरा करने को कहा. वहीं, रिक्त सेविका एवं सहायिका पदों पर चयन प्रक्रिया में तेजी लाने तथा केंद्रों का संचालन सुचारु रखने पर जोर दिया. पोषण ट्रैकर ऐप में लाभुकों का शत-प्रतिशत एफआरएस एंट्री सुनिश्चित करने एवं नियमित डेटा अपडेट करने का निर्देश दिया गया. प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतिमाह कम-से-कम दो सीबीइ कार्यक्रम आयोजित कर उसकी एंट्री पोषण ट्रैकर ऐप में करने को कहा. आपार आइडी निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जतायी. शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रत्येक केंद्र से कम-से-कम पांच लाभुकों का एंट्री सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों को जल्द निष्पादित कर पेंडेंसी शून्य करने को कहा. बैठक में सभी सीडीपीओ सहित महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >