आंधी से एसबेस्टस शीट पर सोलर प्लेट गिरा

बरकट्ठा. बेलकप्पी पंचायत के ग्राम बड़ासिंगा में आंधी तूफान से जल नल योजना का सोलर प्लेट किशोर मोदी के एलबेस्टर मकान की छत पर जा गिरा. 23 अप्रैल की रात

बरकट्ठा.

बेलकप्पी पंचायत के ग्राम बड़ासिंगा में आंधी तूफान से जल नल योजना का सोलर प्लेट किशोर मोदी के एलबेस्टर मकान की छत पर जा गिरा. 23 अप्रैल की रात आई तेज आंधी तूफान से किशोर मोदी के घर के सामने लगे जलमीनार का सोलर प्लेट गिर गया था. किशोर मोदी ने बताया कि संवेदक के द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग करने से घर का एलबेस्टर सीट क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में करीब 10 हजार का नुकसान हुआ है. अगर वहां कोई भी व्यक्ति रहता तो एक बड़ा हादसा हो जाता. उन्होंने विभाग से जल्द जलमिनार को चालू करने और नुकसान कि भरपाई की मांग कि है. कुछ दिन पूर्व शिलाड़ीह में हल्की आंधी तूफान से इंद्र ठाकुर के मकान के ऊपर सोलर प्लेट गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >