किराये के मकान में रह रहे युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

किराये के मकान में रह रहे युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

किशनगंज. कालू चौक हवाई अड्डा रोड में किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक संजय पासवान पिता अमरदेव पासवान सपहुआ थाना गौरी चौक जिला पटना निवासी ने अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मकान मालिक ओम प्रकाश ने टाउन थाना पुलिस को दी. घटनास्थल पर सीडीपीओ गौतम कुमार, टाउन थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गये. एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि युवक पटना निवासी संजय पासवान है, जो किराए के मकान में रहकर बीएसएफ में बहाली की तैयारी कर रहा था. फिलहाल मामले को लेकर मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >