Samastipur: बलान नदी में तीन दोस्त नहाने गए, डूबने से एक युवक कि हुई मौत

अनुमंडल क्षेत्र के घटहो थाना अंतर्गत मुसापुर गांव स्थित बलान नदी भूषनी मठ घाट पर गुरुवार को नहाने के दौरान तीन युवक डूब गया.

दलसिंहसराय . अनुमंडल क्षेत्र के घटहो थाना अंतर्गत मुसापुर गांव स्थित बलान नदी भूषनी मठ घाट पर गुरुवार को नहाने के दौरान तीन युवक डूब गया. जिसमें ग्रामीणों द्वारा दो युवक को बचा लिया गया जबकि एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान बंघारा पंचायत के वार्ड संख्या 18 निवासी स्व दीनानाथ दास के पुत्र कृष कुमार(20)के रूप में हुई है. बताया जाता है कि कृष् कुमार गुरुवार को अपने दो दोस्तों के साथ बाल कटवाने गया था.इसके बाद सभी युवक बलान नदी में नहाने के लिए पहुंचे.नहाने के दौरान तीनो गहरे पानी में चला गया हल्ला गुल्ला सुन ग्रामीणों ने दो को बाहर निकाला वही कृष वापस बाहर नहीं निकल सका.पानी की तेज गहराई और धारा में फंसने की वजह से वह डूब गया.सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई.काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया.जैसे ही मृतक का शव बाहर आया परिजनों में कोहराम मच गया.घटना की जानकारी घटहो थाना पुलिस को दी गई. सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया.युवक कि असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है.ग्रामीणों ने बताया कि इस घाट पर अक्सर बाहरी युवक नहाने आते हैं, लेकिन यहां गहरे पानी और जगह जगह गड्ढे के कारण खतरा बना रहता है.ग्रामीणों ने प्रशासन से इस घाट पर सुरक्षा प्रबंधन की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >