Patna News : निर्माणाधीन मकान से गिर कर मजदूर की मौत, लोगों ने किया प्रदर्शन

कंकड़बाग में टीवी टावर के पास निर्माणाधीन मकान से गिर कर एक मजदूर की मौत हो गयी है. वह नालंदा जिले के हरनौत का रहने वाला था.

संवाददाता, पटना : पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के टीवी टावर के पास शनिवार की देर रात निर्माणाधीन मकान से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान नालंदा जिले के हरनौत निवासी 52 वर्षीय कामता राम के रूप में हुई है. कामता अरविंद सिंह के मकान में काम कर रहा था. इसी दौरान तीसरी मंजिल से गिर गया. आनन-फानन में मजदूरों व मकान मालिक ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक की बड़ी मां सीता देवी ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से मजदूरी का काम करता था. अरविंद सिंह के साथ बहुत दिनों से था. कैसे गिरा, पता नहीं चला. मौत की जानकारी सुबह में हुई. कामता परिवार का इकलौता कमाने वाला था. पांच बच्चे हैं. एक बेटी और एक बेटा नाबालिग हैं और पत्नी दिव्यांग हैं.

मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

कामता की मौत के बाद देर रात आक्रोशित मजदूरों और परिजनों ने कांटी फैक्ट्री के पास सड़क जाम कर दिया और आगजनी की. 3 घंटे तक मजदूरों ने मुआवजे के लिए बवाल काटा. हंगामा की खबर मिलते ही मौके पर पत्रकार नगर और कंकड़बाग थाना की पुलिस पहुंच गयी. काफी समझाने के बाद मजदूर शांत हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >