पति की प्रताड़ना से तंग महिला पहुंची थाना, लगाई न्याय की गुहार

शंभुगंज थाना क्षेत्र के बड़ी खौजड़ी गांव में पति की प्रताड़ना से तंग होकर एक महिला शुक्रवार को थाना पहुंची

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के बड़ी खौजड़ी गांव में पति की प्रताड़ना से तंग होकर एक महिला शुक्रवार को थाना पहुंची. उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पति पर कार्रवाई करने की मांग की है. जानकारी के अनुसार बड़ी खौजड़ी गांव के कुलदीप तांती के पुत्र संजीत तांती की शादी आठ वर्ष पूर्व गांव के विशेश्वर तांती की पुत्री बबीता कुमारी से हुई थी. शादी के बाद तीन पुत्र को जन्म दिया. लेकिन अब महिला बबीता देवी को उसके ही पति संजीत तांती द्वारा तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है. शुक्रवार को जब बबीता देवी ने इसका विरोध किया तो संजीत तांती ने उसे मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया. घटना के बाद पीड़िता बबीता देवी ने पुलिस से दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. आरोपी संजीत तांती ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >