begusarai news : 11 माह के बेटे की हत्या कर फंदे से लटक महिला ने दी जान

begusarai news : खोदावंदपुर थाने के फफौत पंचायत के चकवा गांव में हुई घटनाछह माह पहले सड़क हादसे में पति की मौत से डिप्रेशन में थी महिलामायके वालों ने मृतका के भैंसूर पर लगाया हत्या करने का आरोप

खोदावंदपुर. फफौत पंचायत के चकवा गांव में शनिवार की रात एक विधवा महिला ने पहले अपने इकलौते बच्चे की हत्या कर दी, इसके बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान चकवा गांव के वार्ड 13 निवासी स्व चंद्रबली कुमार की 22 वर्षीया पत्नी उर्मिला देवी के रूप में की गयी. वहीं, मृत मासूम की पहचान उर्मिला देवी के 11 माह के पुत्र चिराग कुमार के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे चकवा गांव में अफरातफरी मच गयी. मृतका के परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. परिजनों ने बताया कि उर्मिला की शादी करीब दो वर्ष पहले ही हुई थी. उसे 11 महीने का एक पुत्र था. करीब छह महीने पहले उसके पति चंद्रबली महतो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. परिजनों ने बताया कि पति की मौत हो जाने एवं आर्थिक कर्ज में डूबने से उर्मिला अर्धविक्षिप्त सी हो गयी थी. परिजनों को अनुमान है कि उर्मिला ने पहले अपने पुत्र की हत्या की होगी और बाद में साड़ी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली. वहीं, दूसरी ओर मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने इस घटना को हत्या बता रहे हैं. मृत महिला का मायका समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के किराय गांव है. मृतका के मायके वालों ने उर्मिला व उसके मासूम पुत्र की हत्या करने का आरोप मृतका के भैंसूर विजय महतो पर लगाया है. मां-बेटे की संदिग्ध मौत की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस निरीक्षक निगम कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष चंदन कुमार, अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. इस दौरान मौके पर मौजूद मृतका के ससुरालवालों से घटना के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रविवार को सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. ग्रामीणों के अनुसार यह मामला हत्या या आत्महत्या का है, इसका खुलासा जांच-पड़ताल के बाद ही होगा. हालांकि स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि अभी आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHAILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >