Darbhanga News: 19 अक्तूबर से रांची के लिए होगा विशेष ट्रेन का परिचालन

Darbhanga News:अगले महीने अक्तूबर में दीपावली व छठ महापर्व को लेकर यात्रियों की बढ़ी मांग को देखते हुए रेलवे विशेष ट्रेनों का परिचालन कर रहा है.

Darbhanga News: दरभंगा. अगले महीने अक्तूबर में दीपावली व छठ महापर्व को लेकर यात्रियों की बढ़ी मांग को देखते हुए रेलवे विशेष ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. इस कड़ी में रांची के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. जयनगर से यह ट्रेन 19 अक्तूबर से लेकर दो नवंबर तक प्रत्येक रविवार को शाम 4.45 बजे खुलेगी, जो अगले दिन सुबह 9.15 बजे रांची पहुंचेगी. वहीं 18 अक्तूबर से एक नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रांची से जयनगर के लिए यह ट्रेन रात 9.15 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 3.15 बजे जयनगर पहुंचेगी. 08105/08106 नंबर से चलने वाली इस विशेष गाड़ी में एसी टू के एक, एसी थ्री के तीन, स्लीपर क्लास के 10 सहित दो सामान्य श्रेणी के कोच होंगे. यह जानकारी समस्तीपुर रेल मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >