मझिआंव. नगर पंचायत मझिआंव कार्यालय परिसर में गुरुवार को स्वच्छता की शपथ ली गयी. इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कनक व निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्षा सुमित्रा देवी सहित मौजूद थीं. इस दौरान रैली निकालकर लोगों स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर जितेश कुमार, अनूप तिवारी, सुश्री स्नेही आनंद आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
