कोढ़ा प्रखंड के कोलासी गांव स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर से रविवार को बुढ़ी माता पूजा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 108 महिलाओं ने पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ भाग लिया. सभी महिलाएं सिर पर कलश रखकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सार्वजनिक काली मंदिर पहुंची. काली मंदिर के सामने से बह रही कारी कोसी नदी से पवित्र जल भरकर पुनः दुर्गा मंदिर परिसर लौटीं. पूरी कलश यात्रा और पूजा-अर्चना का विधिवत संपादन राजू पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ कराया गया. पूरे आयोजन की निगरानी लड्डू ठाकुर कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बुढ़ी माता पूजा धूमधाम से की जाती है और इस आयोजन से गांव में शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारे का संदेश मिलता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
