सात सितंबर को होगा बलभद्र पूजा का भव्य आयोजन

सात सितंबर को होगा बलभद्र पूजा का भव्य आयोजन

सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के हाई स्कूल मैदान में सात सितंबर को कलवार समाज द्वारा भव्य बलभद्र महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर समाज के लोग जोर-शोर से तैयारी में जुट गये हैं. आयोजक समिति अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत शोभा यात्रा से की जायेगी. शोभायात्रा के बाद कुलदेवता भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना संपन्न होगी. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का आयोजन किया जायेगा. साथ ही शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा. अंत में भगवान बलभद्र की प्रतिमा विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा. इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं पूर्व सांसद रमा देवी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इधर तैयारियों को लेकर हाल ही में एक बैठक आयोजित की गयी थी. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी व समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गयी. बैठक में व्याहुत संघ अध्यक्ष कमलेश्वरी भगत सहित दर्जनों व्याहुत परिवारों के लोग मौजूद रहे. आयोजकों ने बताया कि यह महोत्सव सामाजिक एकता एवं आस्था का प्रतीक है. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >