झकझोर झूमर में दिखी संस्कृति व परंपरा की झलक

प्रखंड के उमाकांत पाठक मैदान में रविवार को झारखंड भुइयां समाज संघर्ष समिति के बैनरतले झकझोर झूमर का आयोजन किया गया.

पत्थलगड्डा. प्रखंड के उमाकांत पाठक मैदान में रविवार को झारखंड भुइयां समाज संघर्ष समिति के बैनरतले झकझोर झूमर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसी बीर व करम डाल की पूजा कर व ढोल-नगाड़ा बजाकर किया गया. प्रतियोगिता में पत्थलगड़ा प्रखंड के अलावा अन्य प्रखंडों से कुल 10 टीमों ने भाग लिया. देर शाम तक अखाड़ा में एक से बढ़कर एक झूमर नृत्य प्रस्तुत किये गये. मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन राम नायक ने कहा कि झूमर झारखंड व भुइयां समाज की संस्कृति की पहचान है. समाज शुरू से ही प्रकृति की पूजा करता आ रहा है. सरकार भुइयां समाज को आदिवासी का दर्जा दे. समाज के केंद्रीय सचिव दिनेश्वर राम ने कहा कि समाज के लोगों को नशा को त्याग कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है. टीमों को अतिथियों की ओर से शील्ड देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में प्रदेश संगठन सचिव चमारी भुइयां, मार्गदर्शक कन्हाय राम, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भुझ्यां, निरीक्षक कोमल राम, प्रखंड अध्यक्ष अमरिका भुइयां, सचिव बसंत राम, कोषाध्यक्ष रमेश भुइयां, उपाध्यक्ष मनोज भुइयां,संरक्षक बिनोद राम, उपेंद्र भुइयां, जिप सदस्य लावालौंग प्रसाद भारती, मनोज भुइयां, राजेंद्र उर्फ गुड़न भुइयां, राजेंद्र भुइयां, मिथुन भुइयां,रामचंद्र भुइयां समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >