जंगीपुर सांसद के विरोध में निकाली धिक्कार रैली

जंगीपुर सांसद के विरोध में निकाली धिक्कार रैली

प्रतिनिधि, फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिग्घी प्रखंड के काबिलपुर गांव में शनिवार शाम जंगीपुर सांसद खलीलुर रहमान के विरोध में धिक्कार रैली निकाली गयी. टीएमसी जिलाध्यक्ष भी रहे रहमान के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने मोमबत्ती जलाकर पदयात्रा की और नारे लगाए. ग्रामीणों के अनुसार, सांसद खलीलुर रहमान ने डीएम कार्यालय में गांव की जर्जर सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी से कराने का वादा किया था, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई है और न ही वे सांसद से मिल पा रहे हैं. इसलिए, उन्हें ढूंढने के लिए यह विरोध रैली निकाली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >