राजनगर. विद्युत विभाग द्वारा “सेवा पखवाड़ा “के अंतर्गत शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में स्मार्ट मीटर से संबंधित जानकारी, विद्युत आपूर्ति, विपत्र सुधार, बिल त्रुटि, भुगतान, नए विद्युत संबंधन, कृषि विपत्र संबंधन, गलत रीडिंग, खराब मीटर, इत्यादि का त्वरित निवारण के लिए शिविर का आयोजन किया गया. राजनगर के कनीय विद्युत अभियंता प्रभाष चंद्र ने बताया कि इस शिविर में चार उपभोक्ताओं ने समस्या समाधान के लिए आवेदन दिया है. आवेदन का शीघ्र निवारण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि वर्तमान में सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत प्रतिमाह 125 यूनिट खपत तक पूर्ण अनुदान दिया जा रहा. लेकिन अभी भी बहुत उपभोक्ता में इस योजना की पूर्ण जानकारी नहीं है. इस योजना की पूर्ण जानकारी देने के लिए एवं इस संबंध में संशय दूर करने के लिए यह शिविर लगाया गया है. बताया गया कि उक्त सुविधा एवं समाधान के लिए लोगों के बीच प्रसार किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
