931 किलो महुआ जावा नष्ट किया गया

931 किलो महुआ जावा नष्ट किया गया

सिमडेगा. जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता व छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में पिछले सप्ताह 18 से 24 सितंबर तक थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया. सिमडेगा थाना के साप्ताहिक बाजार व डेली मार्केट, ठेठईटांगर थाना के जोराम पतराटोली, सलंगापोस, घुटबहार, बानो थाना के हाटिंगहोड़े सेमरटोली, पबुड़ा टोंगरीटोली, जलडेगा थाना के तेलीटोली, सिलिंगा, महाबुआंग थाना के बुकाटोली, कुरडेग थाना के कोकराछेरा, डूमरडीह, बैघमा कुसुम टोली, केरसई थाना के गोरारजोर, घाघरी डीपा, पाकड़बहार, बोलबा थाना के मालसाड़ा, पाखराटोली, पिड़ियापोंछ, पाकरटांड़ थाना के कोबांग, पसराटोली, रेंगारीह थाना के कोंगसेरा बसार, डीपाटोली, कुदरटोली, देवबहार, कोनपाला जोगी मुंडा, मुफस्सिल थाना के सेवई बजार, कुल्लूकेरा, बानाबीरा, कुम्हारटोली, पतराटोली, बांसजोर ओपी के पतराटोली, कुरकुरा पहानटोली, बरडेगा, गिरदा ओपी के हुरदा एवं गिरदा में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया है. इसमें 931 किलोग्राम जावा महुआ तथा 41 लीटर अवैध देसी शराब नष्ट की गयी. अवैध शराब बनाने के लिए उपयोग होनेवाली भट्ठी व बर्तनों को भी नष्ट किया गया. पुलिस ने जनता से अनुरोध है किया है कि अवैध शराब की रोकथाम व नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें. अवैध शराब बनाने और बिक्री करने से संबंधित कोई भी सूचना नियंत्रण कक्ष के मोबाइल पर दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >