पोखर में डूबने से 8 साल के रागनी की मौत

जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के मदनी पंडौल गांव मे सोमवार को पोखर मे डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई.

सीतामढ़ी. जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के मदनी पंडौल गांव मे सोमवार को पोखर मे डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई. मृतिका की पहचान स्थानीय निवासी राकेश राय के 8 वर्षीय पुत्री रागनी कुमारी के रूप मे की गयी है. जानकारी के अनुसार रागनी कुमारी अपनी कुछ सहेली के साथ स्नान करने की नीयत से पोखर के पास गयी थी. इसी दौरान वह गहरे पानी मे चली गई. जिससे उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पोखर से शव को बाहर निकाल कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >