Darbhanga News: बिजली बिल रिफंड के नाम पर खाते से उड़ा लिए 66 हजार रुपये

Darbhanga News: सियाराम प्रसाद के खाते से साइबर अपराधियों ने विद्युत विभाग द्वारा भुगतान किये गये बिजली बिल रिफंड कर देने का झांसा देकर 66 हजार रुपये ठगी कर ली.

Darbhanga News: कमतौल. नगर पंचायत कमतौल-अहियारी के पुवारी मुहल्ला निवासी सियाराम प्रसाद के खाते से साइबर अपराधियों ने विद्युत विभाग द्वारा भुगतान किये गये बिजली बिल रिफंड कर देने का झांसा देकर 66 हजार रुपये ठगी कर ली. इसे लेकर पीड़ित ने 1930 पर कॉल करने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि 10 सितंबर की दोपहर 12 बजे मोबाइल पर कॉल आया. कॉल रिसीव करने पर बताया गया कि बिजली विभाग का एसडीओ बोल रहा हूं. आपके भुगतान किए गए बिजली बिल को रिफंड किया जा रहा है. अपना एकाउंट बैलेंस चेक कर लीजिए. इसके बाद बैलेंस चेक करने के दौरान मोबाइल हैक कर लिया गया. 11 सितंबर को चार बार में 66 हजार खाता से निकासी कर ली गयी. तत्काल इसकी जानकारी 1930 पर नोट करा दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >