गया/गुरुआ. मगध होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन गया के द्वारा रविवार को कुकरा बुनियादगंज थाना अंतर्गत बुढ़वा महादेव मंदिर के प्रांगण में संचालित होमियोपैथिक अस्पताल सह रिसर्च सेंटर में 46 मरीजों का नि:शुल्क इलाज कर दवा दिया गया. इस सत्र में संघ के सचिव डॉ प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष डॉ उमेश प्रसाद, संरक्षक डॉ मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार गुप्ता, डॉ वीपी करण, प्रेस प्रभार डॉ प्रमोद कुमार वर्मा, प्रभारी अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार, डॉ सोनी कुमारी, मेडिकोज अनु प्रिया, रिया कुमारी एवं अस्पताल सहायक विनय कुमार उपस्थित रहे. शिविर में अधिकतर मरीज ज्वाइंट पेन, बल्ड प्रेशर, डायबिटिज के अलावा चर्म रोग के मिले.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
