कलशयात्रा में 311 महिलाएं शामिल

नगरनौसा प्रखंड के हरगोपालपुर गांव में अखंड-कीर्तन के पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई.

नगरनौसा(नालंदा). नगरनौसा प्रखंड के हरगोपालपुर गांव में अखंड-कीर्तन के पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. कलश शोभायात्रा में गांव के 311 महिलाओं ने भाग लिया. कलश यात्रा को लेकर फतुहा से गंगाजल लाकर ब्रह्मस्थान लाया गया जहाँ से पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश में गंगा जल भरकर पूरा गांव घूम यगस्थल पहुंच समाप्त हुआ. ग्रामीण पुटुश कुमार, रंजीत कुमार, रमेश पासवान ने बताया कि गांव में सुख समृद्धि को लेकर 24 घंटे का अखंड-कीर्तन के आयोजन को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई है. उन्होंने बताया कि अखंड कीर्तन में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे. हर तरफ खुशी का माहौल देखा जा रहा है. अखंड कीर्तन समाप्त होने के बाद पूरे विधि विधान पूर्वक हवन के साथ इस आयोजन को संपन्न किया जाएगा. अखंड-कीर्तन से मन, शरीर और आत्मा का कल्याण करता है. यह तनाव कम करने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >